नई दिल्ली। भारतीय महिलाओं में प्रजनन दर घट रही है। इसका खुलासा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ है। मौजूदा समय में भारत में प्रति महिला प्रजनन दर 2 से नीचे आ चुकी है। जबकि 1950 में यह आंकड़ा प्रति महिला 6.2 बच्चे के बराबर था।
कहा जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो 2050 तक प्रजनन दर 1.3 तक आ सकती है। वर्तमान में दुनिया की सबसे अधिक आबादी भारत में है। दूसरे नंबर पर पड़ोसी देश चीन है। अगर दुनिया की आबादी की बात करें तो यह आंकड़ा 800 करोड़ के पार पहुंच गया है।
जापान समेत दुनिया के कई देश गिरते प्रजनन दर से जूझ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक 2050 तक वैश्विक प्रजनन दर घटकर 1.8 हो जाएगी। वहीं 2100 में यह आंकड़ा 1.6 तक पहुंच सकता है। एक शोध से यह भी सामने आया है कि कम बच्चे पैदा करने वाली महिलाएं अधिक समय तक जीवित रहती हैं।