10:03 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

देशभर में हिंदुओं, मंदिरों पर हमले और युवतियों की हत्या के 300 से अधिक मामले, विहिप ने रिपोर्ट जारी कर जताई चिंता

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि जनवरी 2023 से इस वर्ष छठ पूजा तक देश भर में हिंदुओं पर हमले की 300 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इनमें हिंदू युवतियों की हत्या के 40, मंदिरों पर हमले के 131, हिंदू त्योहारों व धार्मिक यात्राओं पर हमले की 84 तथा हिंदू समुदाय या लोगों पर हमले की 58 घटनाएं हुई हैं।

विहिप के अनुसार, हिंदुओं के प्रति हिंसा के वास्तविक आंकड़े इससे 90 प्रतिशत अधिक हो सकते हैं, क्योंकि अधिकतर ऐसे धार्मिक आधारित हिंसा के मामले मीडिया के सामने नहीं आते। वे सार्वजनिक नहीं होते और उन पर कानूनी कार्रवाई नहीं होती है।

एक कार्यक्रम में चार भाग में 41 पेज की रिपोर्ट जारी करते विहिप के संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि यह मीडिया रिपोर्ट आधारित डेटा है, जो देश भर की मीडिया रिपोर्ट में प्रकाश में आए हैं और जिसे पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। इस तरह की कुल 313 हिंसक घटनाएं है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …