नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जितने शानदार एक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान भी हैं। इसीलिए उन्हें गोल्डन हार्ट वाला इंसान भी कहा जाता है। रणबीर अकसर अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले एक्टर ने अपनी बेटी राहा का दूसरा जन्मदिन मनाया था। वहीं अब रणबीर कपूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने स्टाफ मेंबर का बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह वीडियो रणबीर के अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वार’ के सेट का बताया जा रहा है। दरअसल रणबीर कपूर जितना अपने परिवार के लिए प्रोटेक्टिव हैं, उतना ही वो अपने स्टाफ मेंबरों के लिए भी सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। यही उनके सादगी की पहचान है।
रणबीर ने मनाया स्टाफ मेंबर का जन्मदिन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणबीर ने बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे बॉय को केक भी खिलाया और बड़े ही मजाकिया अंदाज में उसे पहले चिढ़ाया भी। वीडियो में दिखता है कि रणबीर केक लेकर आते हैं और उसे अपने स्पॉट बॉय के चेहरे के पास ले जाकर उसे चिढ़ाते हैं। फिर वह केक खिलाते हैं और आखिर में उसे गले लगाते हैं। रणबीर के इस हाव-भाव से साफ झलकता है कि रणबीर अपनी टीम को एक परिवार मानते हैं।