2:40 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

शादी सीजन में बढ़ी सोने और चांदी की डिमांड, जानिए कितना बढ़ गया भाव

नई दिल्ली। सोने और चांदी के भाव में एक बार भी तेजी देखने को मिली है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की शादी-ब्याह के त्योहारों के लिए ताजा खरीदारी के चलते कीमतों में उछाल आया है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड गिरावट के साथ 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 800 रुपये उछलकर 94,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि पिछले दिन इसका भाव 93,800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

क्यों बढ़ा सोने और चांदी का भाव
व्यापारियों का कहना है कि शादी-ब्याह के मौसम के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ गई है। साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के कारण इन्वेस्टर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने पर दांव लगा रहे हैं। इससे सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

रॉकेट बने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को करीब 10 …