नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी और तभी से लेकर आज तक आए दिन यहां कोई न कोई ड्रामा होता रहता है। शायद इसलिए इसे टीवी का सबसे विवादित शो भी कहा जाता है।
शो के विकेंड का वार एपिसोड में कई बार कोई न कोई सेलेब्रिटी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आता ही रहता है। इस बार इस एपिसोड में सलमान खान की मेहमान बनेंगी एकता कपूर। अब एकता कपूर आ रही हैं तो जाहिर सी बात ड्रामा भी भरपूर ही होगा। जी हां, शुक्रवार के एपिसोड में एकता कपूर इस शो पर नजर आएंगी।
सलमान खान इस वीकेंड नहीं आएंगे नजर
दरअसल इस वीकेंड सलमान खान के फैंस उन्हें थोड़ा मिस करने वाले हैं क्योंकि एकता कपूर और रोहित शेट्टी उन्हें वीकेंड एपिसोड में रिप्लेस करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान हैदराबाद में फिल्म सिकंदर के शूट में बिजी हैं। एकता कपूर शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म साबरमती रिपोर्ट को प्रमोट करती नजर आएंगी।