11:54 am Saturday , 19 April 2025
Breaking News

कौन हैं सूसी विल्स, जो बनीं व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ? पर्दे के पीछे से ट्रंप को दिलाई जीत

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद पहली नियुक्ति की है। उन्होंने सूसी विल्स को व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। वे इस पद पर नियुक्ति पाने वाली अमेरिका की पहली महिला हैं। सूसी विल्स ने पर्दे के पीछे रहकर ट्रंप की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई है। वे ट्रंप के चुनाव अभियान की प्रमुख भी रही हैं।

आइए जानते हैं सूसी विल्स के बारे में…
सूसी विल्स व्हाइट हाउस में दिन-प्रतिदिन के कामकाज को संभालेंगी। विल्स रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। वे व्हाइट हाउस के कर्मचारियों का प्रबंधन करेंगी। राष्ट्रपति के समय और कार्यक्रम को तय करने में विल्स की भूमिका अहम होगी। अन्य सरकारी विभागों और सांसदों के साथ संपर्क बनाना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने 67 वर्षीय सूसी विल्स के बारे में कहा कि वे सख्त, स्मार्ट और अभिनव हैं। सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित और सम्मानित हैं। वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी।

सूसी विल्स ने प्लोरिडा में लंबे समय तक राजनीतिक रणनीतिकार की भूमिका निभाई। इस बार डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार को बेहद संयमित और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने का श्रेय सूसी विल्स को जाता है। खास बात यह है कि सूसी को पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद हैं। वे पिछले तीन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम कर चुकी हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेश मंत्री को दिलाई शपथ

अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद उपराष्ट्रपति जेडी …