2:02 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

मेलबर्न में केएल राहुल बचाने उतरेंगे करियर, सेलेक्टर्स की पैनी नजरों के बीच देना होगा ‘टेस्ट’

भारत ‘ए’ और आस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में राष्ट्रीय चयन समिति की नजरें केएल राहुल की बल्लेबाजी और मौजूदा फार्म पर लगी होंगी। राहुल को छोड़कर भारत ‘ए’ के लाइन-अप में ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला हो, जिसमें भारत को 26 दिसंबर से ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट खेलना है।

टीम प्रबंधन की सलाह पर भारतीय चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध घरेलू टेस्ट के बीच में बाहर किए गए राहुल और रिजर्व विकेटकीपर ध्रुव जुरैल को पर्थ में सीनियर टीम से जुड़ने से पहले दूसरे ‘ए’ टेस्ट के लिए भेजने का फैसला किया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …