टोरंटो। कनाडा ने भारत के वाणिज्य दूतावास शिविरों को सुरक्षा प्रदान करने से मना कर दिया है। इसके बाद टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पहले से निर्धारित कुछ दूतावास शिविरों को रद करने का एलान किया। दूतावास ने बताया कि यह फैसला कनाडाई सुरक्षा अधिकारियों द्वारा न्यूनतम सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताने के बाद लिया गया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर यह एलान किया।
वाणिज्य दूतावास ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने सामुदायिक शिविर आयोजकों को न्यूनतम सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की। इसके बाद ही वाणिज्य दूतावास ने कुछ निर्धारित वाणिज्य दूतावास शिविरों को रद करने का फैसला किया है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com