नई दिल्ली। रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस लगातार इसका इंतजार कर रहे थे। अब डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इसका पहला पोस्टर रिवील कर दिया है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।
कब रिलीज होगी रामायण?
रणबीर कपूर काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार सेट से उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। फिल्म में वो भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना माता सीता के रोल में नजर आएंगी। अब मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म दो भाग पार्ट 1 और पार्ट 2 में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 और फिर दूसरा पार्ट दीवाली 2027 को रिलीज होगा।