2:02 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

भारत ने निभाई दोस्ती, रूस को एफएटीएफ की काली सूची में शामिल होने से बचाया

पेरिस। रूस को फाइनेंसियल एक्सन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की काली सूची में शामिल कराने की यूक्रेन की कोशिश विफल हो गई। भारत और चीन द्वारा इस प्रस्ताव को खारिज कर उसे काली सूची में शामिल होने से बचा लिया गया।

यूक्रेन की सरकार ने तर्क दिया था कि रूस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के लिए खतरा पैदा करता है। इस सप्ताह पेरिस में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध निगरानी संस्था एफएटीएफ में हुई चर्चाओं की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने कहा कि प्रस्ताव को खारिज करने वाले समूह में ब्राजील भी शामिल था।

एफएटीएफ के सदस्य देशों में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। एफएटीएफ ने यह कहते हुए इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उसे शुक्रवार को अपनी पूर्ण चर्चा के अंत के बाद अपने ”ग्रे” और ”ब्लैकलिस्टेड” राष्ट्रों के बारे में अपडेट करना है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …