7:09 am Sunday , 8 June 2025
Breaking News

अमेरिका बोला- भारत के साथ मजबूत संबंध; कनाडा के वालमार्ट स्टोर में मृत मिली सिख युवती

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ उसके मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं। वह इन देशों के साथ काम करना जारी रखेगा। पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका कई प्रमुख क्षेत्रों में इन देशों के साथ द्विपक्षीय रूप से काम करता है। अमेरिका चीन के साथ अपने संबंधों और प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन जिम्मेदारी से करना चाहता है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बारे में पूछे जाने पर वेदांत पटेल ने कहा कि हमारा मानना है कि सभी देश संप्रभु हैं। उनकी अपनी पसंद है। वे अपनी पसंद के आधार पर समूह बनाते हैं। अमेरिका अपने साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए दुनियाभर के भागीदारों के साथ काम करने पर ध्यान देता है, ताकि सबसे व्यापक और गहन गठबंधन बनाया जा सके। इसी दृष्टिकोण को हम अपनी विदेश नीति और कूटनीति में लाते हैं। बताते चलें, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के भी सदस्य देश हैं।

कनाडा के वालमार्ट स्टोर में मृत मिली सिख युवती
कनाडा के हैलिफैक्स में वालमार्ट स्टोर के वाक इन ओवन में 19 वर्षीय सिख युवती मृत मिली। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह स्टोर में कार्यरत थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे इसकी सूचना मिली। उसका शव वाक इन ओवन में पड़ा था। वॉक इन ओवन को बैच ओवन भी कहा जाता है। यह एक पहिएदार रैक होता है, जिसमें बड़ी संख्या में चीजों को सुखाया, पकाया जाता है। यह अक्सर सुपरमार्केट जैसी जगहों पर पाए जाते हैं।
पुलिस कर रही जांच

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …