8:00 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए PM मोदी रूस रवाना

नई दिल्ली। मंगलवार को पीएम नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी। पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार सुबह सात बजे नई दिल्ली से रवाना होंगे। रूस के कजान शहर पहुंचने के दो घंटे बाद ही उनकी पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह पांच महीनों के भीतर दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात होगी।

जुलाई, 2024 में पीएम मोदी रूस की आधिकारिक यात्रा पर थे जहां उन्होंने पुतिन के साथ मिल कर भारत-रूस सालाना बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही यूक्रेन व दूसरे वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बात हुई थी। तब मोदी ने पुतिन से कहा था कि, युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। मोदी ने पुतिन से रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान में अपनी तरफ से व्यक्तिगत कोशिश करने का भी आश्वासन दिया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …