10:52 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, बेसमेंट में भर गया था पानी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची के अनुसार जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में इसी साल 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद राव आइएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर जाने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थी डूब गए थे। शीर्ष अदालत ने मामले की जांच कर रही केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त समिति को 20 सितंबर को निर्देश दिया था कि वह ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …