7:04 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

असम में अवैध घुसपैठियों पर की जाएगी कार्रवाई, भाजपा बोली- सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक

नई दिल्ली। भाजपा ने गुरुवार को नागरिकता अधिनियम की धारा 6-ए की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि असम में बड़े पैमाने पर घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6-ए की वैधता पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। इस प्रविधान का मूल यह है कि 1966 तक असम में प्रवेश करने वालों को असम का नागरिक माना जाएगा और 1966 से 1971 के बीच के लोगों को आवश्यक नियमों का पालन करना होगा। उसके बाद जो भी लोग आए हैं, निश्चित रूप से उनके साथ अवैध घुसपैठियों जैसा व्यवहार किया जाएगा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …