नई दिल्ली। भारत की स्टील कंपनियां काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। चीन लगातार सस्ता स्टील भारत में डंप कर रहा है। इससे घरेलू स्टील कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है और उनके मुनाफे पर भी दबाव बन रहा है। हालांकि, अब भारतीय स्टील कंपनियों को राहत मिल सकती है। भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि सरकार चीन से स्टील डंपिंग रोकने के लिए हर मुमकिन कदम उठाएगी। इससे संकेत मिलता है कि सरकार स्टील पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com