7:01 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

लेबनान में पैदल घुसी इजरायली सेना, दर्जनों गांवों पर हमला; जवाब में हिजबुल्लाह ने की रॉकेट की बौछार

बेरूत। इजरायल की 91वीं डिवीजन लेबनान में दाखिल हो चुकी है। यह डिवीजन टैंकों और तबाही मचाने वाले हथियारों के साथ आगे बढ़ रही है। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार इजरायली पैदल सेना ने लेबनान के सीमावर्ती गांव मारून अल-रास में दाखिल हुई। करीब 50 इजरायली सैनिकों ने ब्लू लाइन को पार किया।

इजराइली सेना भारी गोलाबारी और हवाई हमलों के साथ आगे बढ़ने का रास्ता तैयार कर रही है। इस दौरान दक्षिणी लेबनान में दर्जनों गांवों को निशाना बनाया गया है। लेबनान सीमा के पास दर्जनों टैंकों को देखा गया है। इन टैंकों को इजरायली ड्रोन और लड़ाकू विमान कवर देने में जुटे हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …