7:01 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहनें पुलिस हिरासत में, बेहद संगीन आरोप लगे; जानिए क्या है मामला?

लाहौर। पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी कोर्ट ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसी मामले में खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों बहन अलीमा खान और उज्मा खान को शुक्रवार को डी चौक से गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ लाहौर के कोहसर पुलिस स्टेशन में आतंकवाद के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में गंडापुर और कुछ अन्य पीटीआई के अन्य नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं, लाहौर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के 130 समर्थकों को सोमवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …