नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक तेल की कीमतों में आए उछाल पर भारत नजर रख रहा है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने यहां एक्सानमोबिल ग्लोबल आउटलुक 2024 में कहा, हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यदि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता है तो ऊर्जा की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। हालांकि मुझे विश्वास है कि हम पहले की तरह ही किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे।
ईरानी मिसाइल हमले के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इजरायल ईरान में तेल या परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकता है। जवाब में तेहरान या तो इजरायल पर सीधा हमला करेगा या होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करके तेल आपूर्ति को बाधित कर सकता है। इससे तेल की कीमतें बढ़ सकती है।