मुंबई। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में सोमवार को एक विशेष अदालत में सात आरोपितों के खिलाफ तीसरे चरण की सुनवाई शुरू हुई। ये आरोपित फरार चल रहे थे और अलग-अलग समय पर पकड़े गए थे। सुनवाई के दो चरणों में कोर्ट ने 106 लोगों को दोषी ठहराया है। इनमें याकूब मेमन भी शामिल है, जिसे जुलाई 2015 में फांसी दी गई थी।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com