नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोन्विद ने कहा कि एक देश, एक चुनाव संविधान और संघवाद के खिलाफ नहीं है। 1967 तक पहले चार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। फिर एक साथ चुनाव कराने को असंवैधानिक कैसे कहा जा सकता है। एक साथ चुनाव से देश में न केवल राजनीतिक स्थिरता आएगी, बल्कि शासन व्यवस्था में भी सुधार होगा।
पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द रविवार को 30वें लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ वर्गों का कहना है कि एक साथ चुनाव कराने का विचार असंवैधानिक है, लेकिन यह सच नहीं है, क्योंकि संविधान निर्माताओं का भी यही विचार था।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com