11:50 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

नहीं होगी Multi-Brand Retailing पॉलिसी की एंट्री, Piyush Goyal ने कर दिया खारिज

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग में एंट्री की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत भी मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग में एंट्री लेता है तो इससे अमेरिका का पॉप-एंड-मॉम स्टोर्स एक तरह से खत्म हो सकता है।

हालांकि, वाणिज्य मंत्री ने यह कह दिया कि भारत सभी तरह के आर्थिक सुधारों के लिए तैयार है। बता दें कि पीयूष गोयल अमेरिका में आयोजित सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज थिंक टैंक में शामिल हुए थे। इस समारोह में उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम मल्टी-ब्रांड रिटेलिंग की नीति पर एक बार फिर से विचार कर सकते हैं। वर्तमान में मौजूद सरकार के पास अधिकार है कि वह विभिन्न क्षेत्रों में विदेशी हिस्सेदारी को बढ़ा सकता है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

रॉकेट बने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को करीब 10 …