नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर की शुरुआत में माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने 8 सितंबर को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दी थी। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। दीपिका फिलहाल मदरहुड एंजॉय कर रही हैं।
पहली बार नजर आएंगी दीपिका
ऐसी खबर थी कि एक्ट्रेस कुछ टाइम तक फिल्मों से ब्रेक लेंगी और फिर अगले साल ही कोई फिल्म करेंगी। लेकिन अब दीपिका के फैंस के लिए एक खुशखबरी। खबर है कि एक्ट्रेस सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर दिखाई दे सकती हैं। मां बनने के बाद यह उनका पहला पब्लिक एपियरेंस हो सकता है।