नई दिल्ली। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं, वह अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। उनकी फिल्म ‘जिगरा’ अक्टूबर के महीने में ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्ट्रेस का दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है।
इस फिल्म के बाद आलिया भट्ट यशराज बैनर तले बन रही पहली महिला स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसमें उनके साथ-साथ ‘मुंज्या’ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में मेकर्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com