नई दिल्ली। कलर्स का पॉपुलर और टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) बहुत जल्द शुरू होने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। शो के एक के बाद एक कई सारे प्रोमो भी जारी हो चुके हैं। सलमान खान (Salman Khan) इस बार भी शो पर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो की थीम टाइम ट्रेवल है जिसके जरिए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर भी देख पाएंगे।
तारक मेहता का ये कंटेस्टेंट आएगा नजर
6 अक्टूबर को शो टीवी पर प्रीमियर होगा। निया शर्मा का नाम पहले कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर आया था। इसे रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले एपिसोड के दिन कंफर्म किया था। अब धीरे-धीरे शो में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतियोगियों का नाम भी सामने आने लगा है। खबर है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं। गुरुचरण सिंह पिछले दिनों अपने घर पर बिना कुछ बताए गायब हो गए थे जिसके बाद से उनका नाम सुर्खियों में आया था।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com