नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा (Govinda) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी है। इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com