1:21 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक और कानूनी लड़ाई में उलझा, निर्माताओं ने ‘सोनू भिड़े’ को भेजा नोटिस

मुंबई। टेलीविजन का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब एक और कानूनी लड़ाई में फंस गया है। निर्माताओं ने अब शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी को एक नोटिस जारी किया है।

नोटिस में आरोप है कि पलक ने कांट्रैक्ट के कई नियमों का उल्लंघन किया है। इससे शो और प्रोडक्शन कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। पलक सिंधवानी को बिना सहमति लिए कांट्रैक्ट के खिलाफ जाकर तीसरे पक्ष से जुड़े मामले में लीगल नोटिस जारी किया गया है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …