1:23 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

फ्रांस ने की भारत को UNSC का स्थाई सदस्य बनाने की मांग, जी-4 के देशों ने कहा- लंबे समय तक टाला नहीं जा सकता सुधार

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की जोरदार वकालत की थी और संयुक्त राष्ट्र को अतीत का बंदी कह कर संबोधित किया था। अब भारत ने जर्मनी, जापान और ब्राजील के साथ मिल कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है।

उक्त चारों देशों के संगठन समूह-चार (जी-4) विदेश मंत्रियों की न्यूयार्क (अमेरिका) में बैठक हुई है, जिसके बाद यूएनएससी में सुधार में हो रही देरी पर चिंता जताई गई है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वह इस मुद्दे को अब ज्यादा दिनों तक लंबित नहीं रखें।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …