2:43 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

Russia: पुतिन ने बदली परमाणु हमले की नीति; चीन में ड्रोन फैक्ट्री चला रहा है रूस

मॉस्को। रूस ने परमाणु हमले को लेकर अपनी नई नीति का एलान किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु संपन्न राष्ट्र के समर्थन वाले देश के रूस पर हमले में दोनों देशों को आक्रमणकारी माना जाएगा। इसके बाद रूस दोनों पर जवाबी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा।

पुतिन ने यह बात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में कही है जो परमाणु नीति में बदलाव के सिलसिले में आयोजित की गई थी। बैठक में पुतिन ने कहा, परमाणु हथियार संपन्न देश के समर्थन से गैर परमाणु हथियार वाले देश का रूस पर हमला दोनों देशों का संयुक्त हमला माना जाएगा और जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …