11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

दिल्ली में हुई पढ़ाई, एडनबर्ग से किया PhD; पढ़ें कौन हैं श्रीलंका की नई प्रधानमंत्री हरिनी

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त करने वाली हरिनी अमरसूर्या ने मंगलवार को श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। एस. भंडारनायके के निधन के बाद प्रधानमंत्री बनने वाली पहली और इस पद तक पहुंचने वाली तीसरी महिला नेता हैं।

हरिनी को मिले कई मंत्रालय
राष्ट्रपति दिसानायके ने 54 वर्षीया हरिनी समेत चार लोगों को मंत्रिमंडल में नियुक्त किया है। उन्हें न्याय, शिक्षा, श्रम, उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और निवेश मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दिनेश गुणवर्धने ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …