9:39 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

अमित शाह ने की ‘श्वेत क्रांति-2.0’ की शुरुआत, डेयरी सेक्टर को मिलेगा बूस्ट; दूध उत्पादन में होगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। भारत के दुग्ध सहकारी क्षेत्र में व्यापक बदलाव की पहल करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ‘श्वेत क्रांति-2.0’ की शुरुआत की। उन्होंने इसे महिला किसानों को सशक्त बनाने एवं रोजगार सृजन के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से बड़ी पहल बताया।

नई दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर के एक सम्मेलन में सहकारिता मंत्रालय के सौ दिनों की विभिन्न परिवर्तनकारी पहलों की श्रृंखला के उद्घाटन में अमित शाह ने चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। इसमें महिला किसानों को सशक्त बनाना, दूध उत्पादन बढ़ाना, डेयरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना एवं दुग्ध निर्यात को प्रोत्साहित करना शामिल है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …