शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश और भारत के संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मोहम्मद युनूस सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसका असर पश्चिम बंगाल खासकर बंगाली समुदाय के लोगों पर पड़ने वाला है। दरअसल, दुर्गा पूजा के समय बांग्लादेश ने हिल्सा मछली के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है।
बता दें कि साल 2019 से बांग्लादेश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने यह नीति अपनाई थी कि हर साल पूजा से एक महीने पहले पद्मा नदी से 1,000 टन से अधिक हिल्सा भारत को निर्यात की जाएगी। गंगा नदी, बांग्लादेश में पद्मा नदी के नाम से जानी जाती है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com