9:47 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत, रूसी सेना ने मुक्त किए 45 भारतीय; पीएम मोदी ने पुतिन के सामने उठाया था मुद्दा

नई दिल्ली। रूस की सेना में धोखे से भर्ती किए गए भारतीयों को मुक्त कराने की मोदी सरकार की कोशिश को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की इन कोशिशों का ही नतीजा है कि रूस ने अपनी सेना से 45 भारतीय नागरिकों को मुक्त कर दिया है। 50 और भारतीयों को मुक्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत जुलाई में रूस यात्रा के दौरान रूसी सेना में शामिल भारतीयों की रिहाई का मुद्दा उठाया था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना ने 45 भारतीयों को मुक्त कर दिया गया है, जबकि रूसी सेना में अभी भी करीब 50 भारतीय हैं। इनको मुक्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और इस बारे में रूसी सरकार के साथ वार्ता चल रही है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …