12:07 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

स्वामी विवेकानंद का 131 साल पुराना वो भाषण, जिसे सुनकर पीएम मोदी ने चुनी थी हिमालय की राह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिकागो में 1893 में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के 131 वर्ष पहले दिए प्रसिद्ध भाषण को याद कर कहा कि उनके शब्द पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। हमें एकजुटता और सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते रहेंगे।

स्वामी विवेकानंद के शब्द पीढि़यों को प्रेरित करते रहेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक लिंक साझा कर बताया कि उन्होंने 17 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से ही प्रेरणा लेकर हिमालय जाकर आध्यात्म का मार्ग चुना था। पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 11 सितंबर, 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपना प्रतिष्ठित भाषण दिया था। उन्होंने दुनिया को भारत के सदियों पुराने एकता, शांति और भाईचारे के संदेश से परिचित कराया। स्वामी विवेकानंद के शब्द पीढि़यों को प्रेरित करते रहेंगे। हमें एकजुटता और सद्भाव की शक्ति की याद दिलाते रहेंगे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …