नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूर हैं। वहीं पैपराजी ने भी उन्हें कहीं स्पॉट नहीं किया जिसकी वजह से उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी थी कि आखिर उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं कहां।
रश्मिका ने दिया बेहद खास मैसेज
अब एक्ट्रेस ने खुद आकर अपने गायब होने की वजह बताई और अपना हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर किया। ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली ने अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो आंखों पर बड़ा सा चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका एक छोटा-सा एक्सीडेंट हो गया था।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com