नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ नौ सितंबर को मामले की सुनवाई करेगी, जिसे शीर्ष अदालत ने स्वयं शुरू किया था। इस मामले को लेकर सीबीआई आज कोर्ट के सामने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी।
सीआइएसएफ को नहीं मिल रहा बंगाल सरकार का सहयोग: केंद्र
केंद्र ने हाल ही में शीर्ष अदालत में एक आवेदन दायर किया है, जिसमें अस्पताल में सुरक्षा प्रदान करने का काम करने वाले सीआइएसएफ को बंगाल सरकार द्वारा सहयोग न देने का आरोप लगाया गया है। अपने आवेदन में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के अधिकारियों को सीआइएसएफ को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश देने की मांग की है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com