9:39 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों के हथियार लूटने की कोशिश; सेना को उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर

Manipur Violence मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है। बीते दिन जिरीबाम जिलें में पांच लोगों की हिंसा में मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले में मणिपुर राइफल्स की दो बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और खाली राउंड फायर करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कुछ बदमाशों ने 7वीं और 2वीं मणिपुर राइफल्स बटालियन से हथियार लूटने का प्रयास किया, लेकिन संयुक्त सुरक्षा बलों ने भीड़ को सफलतापूर्वक तितर-बितर कर दिया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …