मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीति चरम पर है। एक ओर जहां विपक्षी गठबंधन एमवीए चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर सरकार चला रही महायुति में दरार पड़ती दिख रही है।
योजना के विज्ञापन पर छिड़ी जंग
दरअसल, राज्य में ‘लाडकी बहिन योजना’ को लेकर CM शिंदे और अजित पवार की पार्टी आमने-सामने है। शिवसेना के एक मंत्री ने इस योजना के विज्ञापन से सीएम एकनाथ शिंदे का चेहरा हटाने को लेकर अजित पवार गुट पर नाराजगी जताई है। अब योजना का क्रेडिट लेने की होड़ मचने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रचार के लिए एसओपी तक लाना पड़ा।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com