2:03 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की तुलना में बहुत बड़ी बात बोल गए ऋषभ पंत, कहा- गौती भाई एक तरफा सोचते हैं

नई दिल्ली। गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं तब से उनके और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बीच तुलना होती आ रही है। इसका कारण दोनों का रवैया है। द्रविड़ शांत स्वाभाव के इंसान हैं तो वहीं गंभीर आक्रामक तेवर वाले हैं। इसी कारण दोनों की तुलना की जाती है। भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अब इस मामले में बड़ी बात कही है। उन्होंने दोनों के बीच बड़ा अंतर बताया है।

राहुल 2021 में टीम इंडिया के कोच बने थे। उनका कार्यकाल 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक का था। हालांकि, बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 को देखते हुए उनके कार्यकाल में इजाफा कर दिया। उनके कोच रहते भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …