11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

शेख हसीना सरकार के 17 पूर्व मंत्री और नौ सांसदों के बांग्लादेश छोड़ने पर रोक, भ्रष्टाचार में शामिल होने का है आरोप

ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को अपदस्थ शेख हसीना सरकार के 17 पूर्व मंत्रियों और नौ सांसदों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। उन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप है। ढाका मेट्रोपालिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अस-शम्स जगलुल हुसैन की अदालत ने सोमवार को भ्रष्टाचार विरोधी आयोग के आवेदनों पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

देश छोड़ने पर जिन पर प्रतिबंध लगा है उनमें पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद, पूर्व ऊर्जा और खनिज संसाधन राज्य मंत्री नसरुल हामिद, पूर्व जहाजरानी राज्य मंत्री खालिद महमूद, पूर्व आइसीटी राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक और पूर्व प्राथमिक और जन शिक्षा राज्य मंत्री मोहम्मद जाकिर हुसैन प्रमुख हैं। खबरों के मुताबिक, हसीना की अवामी लीग के कई शीर्ष नेता और सांसद और कैबिनेट मंत्री देश छोड़ चुके हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …