नई दिल्ली। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लगातार दूसरे दिन मूसलधार बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों राज्यों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। दोनों राज्य के कई इलाकों में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई सड़क व रेल मार्ग जलमग्न होने की वजह से अवरुद्ध हो गए। रेलवे को 99 ट्रेनें रद करनी पड़ीं जबकि 54 ट्रेनों का मार्ग बदला।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com