नई दिल्ली। सुनील कुमार (Sunil Kumar) के लिए साल 2024 सबसे खास रहा। दो महीने के अंदर दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ने ही सिनेमाघरों में तूफान ला दिया। कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में जहां अश्वत्थामा ही छाए रहे, वहीं स्त्री 2 (Stree 2) में भी सरकटे का खौफ रहा।
मगर कल्कि मूवी में अश्वत्थामा और स्त्री 2 में सरकटा दोनों ही एक सितारे ने निभाया। यूं तो नाग अश्विन माइथोलॉजिकल थ्रिलर में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, लेकिन अश्वत्थामा के रूप में अमिताभ के बॉडी डबल बनकर सुनील कुमार ने भी कुछ एक्शन सीक्वेंस किए। हाल ही में, सुनील कुमार ने अमिताभ बच्चन संग एक यादगार पल शेयर किया है।