2:57 pm Wednesday , 9 April 2025
Breaking News

बिहार चुनाव में कौन होगा NDA का CM फेस?

आजादी के 78 वर्ष बाद भी देश के 70 प्रतिशत लोग गरीब हैं। इसके लिए जिम्मेदार कौन है… हम, आप या सरकार? हम जब तक शिक्षित और संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारी दशा नहीं बदल सकती। यह बातें केंद्रीय मंत्री तथा हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मंगलवार को जमालपुर स्थित जोगी बाबा स्थान में आयोजित पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास की लंबी लकीर खिंची जा रही है। आने वाले दिनों में बिहार में औद्योगिक क्रांति आने वाली है। इसका फायदा जमालपुर की जनता को भी मिलेगा। एशिया का पहला रेल कारखाना जमालपुर में स्थित है। इसको विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर रेल मंत्री तक से वार्ता की जाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम शोषित-वंचित समाज को मजबूत करने निकले हैं। जब तक हम लोग संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारा सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। हमें अपने भागीदारी लेने के लिए शैक्षणिक रूप से मजबूत होना होगा, तभी राजनीतिक भागीदारी मिल पाएगी।

सिकंदरा MLA ने भी रखे विचार
कार्यकर्ता सम्मेलन में सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मंच पर राष्ट्रीय सचिव निलेश कुमार सिंह की देखरेख में माला पहना कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव तथा संचालन मु. नुरुल्लाह, उमाकांत मंडल तथा जिलाध्यक्ष मुकेश मांझी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमित कुमार, अवध सिंह, गोरेलाल सिंह, मुकेश सिंह, विजय नारायण सिंह, मंटू कुमार, निरंजन कुमार, योगेंद्र साह, जय कुमार पासवान, राकेश कुमार सिंह बड़ी संख्या में कायकर्ता थे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

ट्रैक के घुमावदार होने और ब्रेक लगाने की दूरी…, इन वजहों से नहीं टल पाया रेल हादसा

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 …