वाशिंगटन। कड़ाके की ठंड के कारण अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण यूएस कैपिटल के बाहर खुली जगह के बजाय यूएस कैपिटल के अंदर कैपिटल रोटुंडा (हाल) में आयोजित किया जाएगा। ट्रंप सोमवार को दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर शुक्रवार को कहा, वाशिंगटन, डीसी. में तापमान रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच सकता है। कड़ाके की ठंड के कारण मैंने शपथग्रहण समारोह यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा में कराने का आदेश दिया है। 1985 में रोनाल्ड रीगन का शपथ ग्रहण भी कैपिटल रोटुंडा में हुआ था।
कैपिटल रोटुंडा कैपिटल बिल्डिंग में गुंबद के नीचे है। यह प्रतिनिधि सभा और सीनेट कक्षों की ओर जाने वाले गलियारों से जुड़ा हुआ है। ट्रंप ने कहा, रविवार दोपहर कैपिटल वन एरेना में विजय रैली सहित अन्य सभी कार्यक्रम पहले के कार्यक्रम के अनुसार होंगे। लोग समारोह को कैपिटल वन एरेना के अंदर स्क्रीन पर देख सकते हैं।
मां की दी गई बाइबिल के साथ शपथ लेंगे ट्रंप
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com