वर्ष 2024 में दुनिया की जनसंख्या में 7.10 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिली और नए साल के पहले दिन आबादी का आंकड़ा 809 करोड़ हो जाएगा। यूएस सेंसस ब्यूरो द्वारा सोमवार को जारी अनुमान की मानें तो 2024 में आबादी में हुई 0.9 प्रतिशत की वृद्धि 2023 की 7.50 करोड़ बढ़ोतरी की तुलना में थोड़ी कम है।
इस साल क्या रहेगा जन्म और मृत्यु दर?
अनुमान के मुताबिक, जनवरी 2025 में दुनियाभर में प्रति सेकेंड 4.2 जन्म और 2.0 मौतें होने की संभावना है। 2024 में अमेरिका की आबादी में 26 लाख की बढ़ोतरी हुई और नए साल के पहले दिन अमेरिका की आबादी 34.1 करोड़ हो जाएगी।
अमेरिका की आबादी में हर 21.2 सेकेंड में एक व्यक्ति जुड़ जाएगा
जनवरी 2025 के दौरान अमेरिका में हर नौ सेकेंड में एक का जन्म और हर 9.4 सेकेंड में एक की मौत संभावित है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के चलते अमेरिका में हर 23.2 सेकेंड में एक व्यक्ति बढ़ जाएगा। अगर जन्म, मृत्यु और प्रवासी की संख्या को मिलाया जाए, तो अमेरिका की आबादी में हर 21.2 सेकेंड में एक व्यक्ति जुड़ जाएगा।