12:14 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

वरुण धवन की फिल्म का क्रेज पड़ा ठंडा

नई दिल्ली। Baby John Box Office Collection Day 3: साल खत्म होने में महज कुछ दिन बचे हुए हैं। बॉक्स ऑफिस कई नई फिल्में रिलीज की इंतजार कर रही हैं। इस बीच बॉक्स ऑफिस वरुण धवन की बेबी जॉन दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंच गई है। इस फिल्म के लिए अभिनेता पहली बार साउथ के मेकर्स के साथ काम कर रहे हैं। बेबी जॉन ने 25 दिसंबर को कमाई के मामले में भले ही अच्छी शुरुआत की हो लेकिन इसकी रफ्तार तीन दिन में ही धीमी पड़ गई है। आइए जानते हैं आंकड़े।

तीसरे दिन ऐसा रहा बेबी जॉन का हाल

डबल-डिजिट की ओपनिंग के साथ फिल्म ने दूसरे दिन इसकी कमाई में 57.78 % की गिरावट आई थी और मूवी ने 4.75 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं तीसरे दिन बेबी जॉन को फिर नुकसान होता दिखाई दे रहा है। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, वरुण धवन की फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन महज 3.65 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म को मेकर्स ने ऐसे समय में थिएटर में उतारा जब पहले से बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 और मुफासा जैसी फिल्में दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …