नई दिल्ली। जॉर्ज सोरोस के मु्द्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच तकरार लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अब कांग्रेस नेता शशि थरूर के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें थरूर ने कहा था कि अमेरिका में सोरोस से उनकी मुलाकात पुरी के घर पर हुई थी।
दरअसल शशि थरूर का 15 साल पुराना एक ट्वीट वायरल है। इसमें उन्होंने जॉर्ज सोरोस से अपनी मुलाकात का जिक्र किया है। इसे लेकर थरूर ने सफाई दी थी कि यह मुलाकात तत्कालीन राजदूत हरदीप सिंह पुरी ने डिनर पर कराई थी।
हरदीप पुरी ने किया पलटवार
वहीं थरूर के बयान पर अब हरदीप सिंह पुरी ने प्रतिक्रिया दी है। पुरी ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने पूरा मामला नहीं बताया। उन्होंने कहा कि थरूर ने ही उन्हें डिनर में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट सौंपी थी।
पुरी ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति (जॉर्ज सोरोस) की चर्चा हो रही है, वह राजीव गांधी फाउंडेशन के दानदाताओं में से एक था और राज्य मंत्री उनसे मिलने के इच्छुक थे। दरअसल शशि थरूर उस वक्त देश के विदेश राज्य मंत्री थे।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ‘झूठ बोलने के लिए भाषा को कला के तौर इस्तेमाल करना होता है। मेरे कुछ कांग्रेसी दोस्त इसमें माहिर हैं। लेकिन वह अपने जोखिम पर ही ट्वीट करें।’
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com