2:25 am Sunday , 8 June 2025
Breaking News

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक मारे गए करीब 100 उत्तर कोरियाई सैनिक

कीव। उत्तर कोरिया के सैनिक रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस बीच रूस के कुर्स्क इलाके में उत्तर कोरियाई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी अधिकारियों ने इससे जुड़ी जानकारी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है जब उत्तर कोरियाई सैनिकों के हताहत होने की रिपोर्ट सामने आई है। अक्टूबर में खबर आई थी कि उत्तर कोरिया ने रूस की सेना को मजबूत करने के लिए 10,000 सैनिक भेजे हैं। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी (GUR) ने भी कहा कि वीकेंड में लड़ाई के दौरान कम से कम 30 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए।

बुधवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि, रूस का एक सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिक के शव को आग लगा रहा है। बता दें कि, उत्तर कोरिया के करीब 200 सैनिक कुर्स्क सीमावर्ती इलाके में मारे गए या घायल हुए हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …