अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालने से पहले भारत को बड़ी धमकी दी है। ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत अमेरिकी सामान पर जितना टैक्स लगाएगा, उतना ही टैक्स अमेरिका भारतीय सामान पर लगाएगा।
मार-ए-लागो में एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने ये बयान दिया है। उन्होंने कहा, यदि वे हम पर कर लगाते हैं तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। वे हम पर कर लगाते हैं। लगभग सभी मामलों में, वे हम पर कर लगा रहे हैं, और हम उन पर कर नहीं लगा रहे हैं।
‘भारत एक साइकल भेजता, हम उन्हें…’
ट्रंप ने आगे कहा, अगर भारत हमसे 100 प्रतिशत शुल्क लेता है, तो क्या हम उनसे इसके लिए कुछ भी शुल्क नहीं लेते हैं? आप जानते हैं, वे एक साइकिल भेजते हैं और हम उन्हें एक साइकिल भेजते हैं। वे हमसे 100 और 200 शुल्क लेते हैं। भारत बहुत अधिक शुल्क लेता है। अगर वे हमसे शुल्क लेना चाहते हैं, तो ठीक है, लेकिन हम उनसे वही शुल्क लेंगे।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com