अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 नॉनस्टॉप कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 12 दिनों में ही पैसों का ढेर लगा कर रख दिया है। फिल्म लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती चली जा रही है।
5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने पहले दिन हिंदी भाषा में 72 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं फिल्म इंडिया में कमाई के मामले में 919.6 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म वर्ल्ड वाइड भी धुआंधार कमाई कर रही है। आइए बताते हैं 12वें दिन का हाल।
12वें दिन बन गई 2024 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 सरपट दौड़ते दौड़ते इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ये इस साल एक एसी मूवी थी जिसने दुनियाभर में 294 करोड़ से ओपनिंग ली थी। दिन-ब-दिन फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। अब ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय बालन के अनुसार, अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर ने कलेक्शन के लिहाज से वर्ल्डवाइड 1409 करोड़ का बड़ा आंकड़ा टच कर लिया है।