वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक गलत टिप्पणी करना एबीसी न्यूज को भारी पड़ गया। ट्रंप द्वारा दायर मानहानि मामले में अब चैनल को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 127.5 करोड़ रुपये देने होंगे। चैनल ने केस को निपटाने पर सहमति जताई है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस राशि से एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जो कोई चार्ज नहीं लेगी।
एंकर ने किया था ये दावा
दरअसल, एबीसी न्यूज नेटवर्क के एंकर जॉर्ज स्टीफनपोलस के मार्च 2024 के एक साक्षात्कार में दिए गए बयानों से ये मामला उभरा था। एंकर ने दावा किया था कि ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरोल से दुष्कर्म का दोषी पाया गया है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com